एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुघवार दोपहर तीन बजे करीब वांछित दो अभियुक्तों को जैन मंदिर के पास थाना उत्तर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए आरोपी अशोक पुत्र प्रेमशंकर निवासी नगला गुखरोली थाना बल्देव मथुरा तथा लोकेश है।