सगड़ी: दान शनिचरा में शनिदेव शक्तिपीठ के ट्रस्ट और स्वामित्व को लेकर विवाद, प्रधान प्रतिनिधि ने दरोगा पर लगाया आरोप
Sagri, Azamgarh | Jun 13, 2026 आजमगढ़ के सगड़ी तहसील के दान शनिचरा गांव में स्थित प्रसिद्ध शनिदेव शक्तिपीठ के ट्रस्ट व स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला चल रहा है । सगड़ी एसडीएम श्याम प्रताप सिंह ने यथास्थिति बरकरार रखने के निर्देश दिए हैं । सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जेपी मिश्रा ने दरोगा पर गंभीर आरोप लगाया।