कन्नौज: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट विशुनगढ़ थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने एसपी कार्यालय में दिया शिकायती पत्र
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला आया सामने जहां पीड़ित परिवार ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए कहा है, कि 11 जून की रात में उसकी बहन को गांव के ही अखिलेश पुत्र महेश जाटव बहला फुसलाकर कही ले गया हैं।जिसकी शिकायत संबंधित थाने में की तो मुकदमा भी लिखा गया हैं,लेकिन अभी तक न तो लड़की की बरामदगी हुई हैं, ना कोई कार्यवाई।