अमरवाड़ा: भूमका घाटी परासिया गेट के पास अज्ञात कारण से ट्रक में लगी आग, लाखों का नुकसान, मौके पर पहुंची पुलिस
अमरवाड़ा से 3 किलोमीटर दूर छिंदवाड़ा रोड में भूमका घाटी के पास एक ट्रक में अज्ञात कारण की वजह से आग लग गई जिसके कारण ट्रक में रखा हुआ सामान जल गया और ट्रक भी पूरी तरीके से जल गया मौके पर 112 पुलिस में घटनास्थल पर पहुंचकर अमरवाड़ा फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया