बड़ौद: बड़ोद कस्बे में खाद्य सुरक्षा टीम ने तीन फर्मो की जांच कर पांच नमूने लिए, दो को सुधार नोटिस दिया, नमूने प्रयोगशाला भेजे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा आज बड़ौद के 3 फर्म की जांच कर 5 नमूने जांच हेतु लिए। जिसमे अमन एवरफ्रेश से कुकीज एवम साल्टेड चिप्स, सांवरिया ट्रेडर्स से नमक, एवम पोहा , अरिहंत मार्केटिंग से लाल मिर्च पाउडर के सैंपल जांच हेतु एकत्रित किए।इन्हे परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए, दो को सुधार नोटिस दिए।