प्रयागराज: कमांडर निर्माण अभियंता कार्यालय में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
मामला प्रयागराज के हाईकोर्ट गेट नंबर 2 के पास का है,जहां पर आज बुधवार को करीब 4:30 बजे के आसपास कमांडर निर्माण अभियंता कार्यालय में आग लग गई,आग लगने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया,तथा फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई,मौके पर फायर ब्रिगेड के तीन फायर टेंडर पहुंचे हैं तथा आग पर काबू पाया गया है,हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।