पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने जनता दरबार लगाया, सुनी जन समस्याएं
Purnea East, Purnia | Jun 2, 2026
पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे विधायक जनसंपर्क कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया.इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज इलाकों से फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया इस मौके पर विधायक ने सभी की समस्याओं को सुना तथा शीघ्र निवारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया