उधवा: प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा के छात्र रेहान राज इंटर साइंस में जिला टॉपर, राधानगर के सौरभ घोष दूसरे स्थान पर
जैक द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा के छात्र रेहान राज ने इंटर साइंस में 467 अंक लाकर साहिबगंज जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। वहीं प्लस टू उच्च विद्यालय राधानगर के छात्र सौरभ घोष ने इंटर साइंस में 462 अंक लाकर साहिबगंज जिला में द्वितीय स्थान एवं अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।