नगर पंचायत शेखोपुर सराय के निमी गांव में रविवार सोमवार मध्य रात्रि 12:00 बजे सार्वजनिक रास्ते पर सीढ़ी निर्माण को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में भतीजे ने चाचा–चाची पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी विकास कुमार उर्फ लाला ने धारदार छुरा से चाचा जनार्दन सिंह पर हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे सत्येंद्र सिंह और मीरा देवी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।