मुज़फ्फरनगर: चरथावल में ट्यूबवेल चोरों का आतंक, रोनी हाजीपुर में किसान की ट्यूबवेल पर धावा, मोटर-स्टार्टर सहित सामान चोरी
जनपद मुज़फ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में ट्यूबवेल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे किसानों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला रोनी हाजीपुर का है, जहां किसान धूली सिंह की ट्यूबवेल से मोटर, स्टार्टर और तार चोरी कर लिए गए। इससे पहले भी कई गांवों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। भाकियू नेता विकास शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।