चिड़ावा: चिड़ावा में आसमान में गूंजती हेलीकॉप्टरों की आवाज से कौतूहल, 15 मिनट में लगातार तीन सैन्य हेलीकॉप्टरों की उड़ान
चिड़ावा शहर में शुक्रवार दोपहर उस समय लोगों की नजरें आसमान की ओर टिक गईं, जब लगातार उड़ते सेना के हेलिकॉप्टरों ने पूरे इलाके में कौतूहल और चर्चा का माहौल बना दिया। करीब 15 मिनट के भीतर एक के बाद एक तीन हेलिकॉप्टर शहर के ऊपर से गुजरे, जिससे स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों में उत्सुकता साफ दिखाई दी।