जमुई: बिचला कटौना में दो पक्षों के बीच मारपीट में दिव्यांग दुकानदार समेत दो घायल, 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | May 25, 2026 बिचला कटौना में साड़ी खरीदने और फिर वापस करने के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से दिव्यांग दुकानदार प्रवीण कुमार केसरी और दूसरे पक्ष से सुधीर दास की पत्नी ममता देवी घायल हो गई। पहुंची 112 की पुलिस टीम द्वारा घायलों को रविवार की देर शाम 6:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दिव्यांग परवीन केसरी की हालत गंभीर बनी हुई है।