तरबगंज: तरबगंज थाना क्षेत्र के रांगी चौराहे पर सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी मारी टक्कर
राँगी निवासी सुनील पाण्डेय ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा की हमारे बड़े भाई रामप्रसाद पाण्डेय उर्फ पप्पू 7.30 बजे बाइक से खेत देखकर वापस हुए और राँगी चौराहे पर सड़क किनारे मोटरसाइकिल बगल में खड़ी कर खड़े थे,कि सामने से तेजरफ्तार लापरवाही पूर्वक बाइक सवार शिवपूजन पुत्र चन्द्रभान निवासी गोपसराय ने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी जिससे मेरे भाई का पैर टूट गया।