तरबगंज: कटरा शिवदयालगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रक पर कोयला लोड कर रही पोकलेन मशीन में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कटरा शिवदयालगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रक पर कोयला लोड कर रही पोकलैंड मशीन में अचानक आग लग गई।आग लगते ही चालक ने कूद कर किसी तरीके से अपनी जान बचाई।पोकलैंड मशीन में अचानक आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया आनन फानन में लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम जब तक मौके पर पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी।