तरबगंज: अयोध्या लखनऊ हाइवे पर सड़क दुर्घटना में गेड्सर निवासी युवक की हुई मौत
गेड्सर निवासी युवक सतेंद्र तिवारी 22 वर्ष की अयोध्या लखनऊ हाइवे पर रुदौली कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।मृतक का खुद का वाहन था जिसे वो खुद चला कर आ रहा था अयोध्या लखनऊ हाइवे पर अज्ञात वाहन से हुई भिड़ंत में उसकी मौत हो गयी। सूचना पर मृतक के भाई ने अयोध्या जिला अस्पताल में पहुँच कर मृतक की पहचान की तथा कोतवाली नगर अयोध्या में तहरीर दी।