तरबगंज: बरौली में आग लगने से 10 घरों की गृहस्थी जलकर हुई राख, एक पालतू मवेशी की झुलसकर हुई मौत
बरौली में बीती रात्रि अज्ञात कारण से आग लगने से आसपास के 10 घरों में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से एक पालतू मवेशी की झुलस कर मौत हो गई। हलका लेखपाल ने बताया कि शनिवार को मौके पर पहुंचकर आग लगने से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी गई।