समस्तीपुर: जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि दिए जाने के बाद पुत्र राज्यसभा सांसद ने दी बधाई
राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने अपने पिता स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि केंद्र सरकार के द्वारा दिए जाने को लेकर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह गर्व की बात है। इसको लेकर पूरे बिहार वासियो में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि इस उपाधि को लेने के लिए वे 27 जनवरी को दिल्ली जाएंगे।