गुमला: तेज बारिश में सड़क पर गिरा पेड़, कार व तीन बाइक क्षतिग्रस्त, घंटों बाधित रहा आवागमन
Gumla, Gumla | May 8, 2026 शहर के पालकोट रोड स्थित मंगल होटल के समीप तेज बारिश और तेज हवा के बीच एक बड़ा कुंज का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरते ही सड़क किनारे खड़ी एक कार और तीन मोटरसाइकिल उसकी चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि उस समय तेज बारिश और आंधी के कारण सड़क लगभग खाली थी, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।