मुज़फ्फरनगर: प्यार पड़ा भारी! परिवार के विरोध के बीच शादी करने पर मिली धमकियां, लव मैरिज के बाद प्रेमी जोड़े ने मांगी जान की सुरक्षा
मुजफ्फरनगर में प्रेमी युगल ने परिवार से जान का खतरा बताकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।जबलपुर निवासी खुशबू ने बताया कि 5 साल पहले हरिनगर निवासी जितेंद्र से मुलाकात के बाद दोनों में प्रेम हुआ और उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली। परिवार के विरोध के चलते अब उन्हें धमकियां मिल रही हैं। युगल ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की,पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया