सती प्रथा पर अनिरुद्धाचार्य महाराज का बड़ा बयान, बोले- सनातन धर्म में कभी नहीं था सती प्रथा का समर्थन..
जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह में कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने सती प्रथा को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में कभी भी सती प्रथा का समर्थन नहीं किया गया।
अनिरुद्धाचार्य महाराज ने महाभारत और रामायण काल का उल्लेख करते हुए कहा कि पति की मृत्यु के बाद पत्नी का सती होना अनिवार्य नहीं था। उन्होंने दावा किया कि कुछ समाजों में जबरन सती कराने की प्रथा प्रचलित हुई, जिसके कारण पूरे सनातन धर्म को बदनाम किया गया।
उन्होंने कहा कि जबरन सती कराने की इसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए राजा राम मोहन राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनिरुद्धाचार्य महाराज ने सती प्रथा को धर्म से जोड़कर देखने के बजाय इसे एक सामाजिक कुप्रथा के रूप में समझने की बात कही।
#anniruddhacharyajimaharaj #satipratha #breakingnews #bhagwatgita #history