अरवल: अरवल साइबर थाने की बड़ी कार्रवाई, ठगी की राशि वापस दिलाई
Arwal, Arwal | May 6, 2026 अरवल जिले में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वादी द्वारा ऑनलाइन ठगी की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई गई थी। पुलिस उपाधीक्षक, साइबर अरवल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी टीम की मदद से त्वरित जांच शुरू की। टीम ने फ्रॉड की गई राशि को ट्रेस कर सफलतापूर्वक रिकवरी की प्रक्रिया पूरी की।