पन्ना जिले के मनहर कन्या विद्यालय में शनिवार शाम 5 बजे पुलिस विभाग द्वारा सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अक्टूबर माह को सायबर जागरूकता माह घोषित किए जाने के तहत यह कार्यक्रम सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस दौरान छात्राओं के बीच सायबर सुरक्षा क्विज़ और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।