रहटगांव: हरदा में ई-टोकन से मिलेगा खाद, रहटगांव के किसानों को भी सुविधा, किसान पहले फार्मर आईडी बनवाएं
जिले में खरीफ सीजन 2026 के लिए किसानों को अब उर्वरक लेने के लिए ई-विकास प्रणाली से ई-टोकन बुक करना होगा। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि समय रहते फार्मर आईडी बनवाकर ऑनलाइन टोकन लें, ताकि खाद वितरण में परेशानी न हो। आज 18 मई शाम 5 बजे उपसंचालक कृषि जे.एल. कास्दे ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।