गुरुग्राम: जिले के फरुखनगर क्षेत्र में रिश्वत लेने के आरोप में बिजली निगम के दो जेई गिरफ्तार
फर्रुखनगर क्षेत्र में दो अलग-अलग रिश्वत के मामलों में बिजली निगम के दो जेई को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। एक जेई ने शिकायतकर्ता की दुकान पर मीटर लगाने के नाम पर 45 हजार रुपये मांगे थे। जबकि दूसरे शिकायतकर्ता के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने की एवज में 29 हजार रुपये ऑनलाइन अपने फोन पर ट्रांसफर करा लिए थे।