गुरुग्राम: सेक्टर-65 की झुग्गियों में लगी आग, एक के बाद एक करके कई सिलेंडर फटे।
सेक्टर-65 में वर्ल्ड मार्क मॉल के पास अवैध रूप से बसी झुग्गियों में आग लग गई। आग लगने के कारण यहां करीब 60 झुग्गियां जलकर राख हो गई। आग की लपटे इतनी अधिक थी कि यहां लोगों को अपना सामान बचाने का भी मौका नहीं मिला। इस घटना में एक के बाद एक करके कई सिलेंडर भी फट गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।