बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के श्याम नगर गोटिया में झूठा प्रार्थना पत्र देने के शक में दबंगों ने एक व्यक्ति को पीटा
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के श्याम नगर गोटिया में झूठा प्रार्थना पत्र देने के शक में दबंगों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत थाना पुलिस से भी की गई थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। वहीं पूरे मामले में एसएसपी बरेली ने थाना पुलिस से जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।