बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के दादू वाले कुएं के पास दबंगों ने मकान पर कब्जा लेने को लेकर मचाया उत्पात, महिला से की मारपीट
बारादरी थाना क्षेत्र के दादू वाले कुएं के पास दबंगों द्वारा मकान पर कब्जा लेने को लेकर जमकर उत्पाद मचाया गया है। महिला के साथ मारपीट की गई है। वहीं फायरिंग का भी आरोप लगाया गया है। वहीं पूरे मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।