सहारनपुर: सहारनपुर में 500 लोगों ने किया योगाभ्यास, पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने बताए स्वस्थ जीवन जीने के मंत्र
सहारनपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र पार्क, कंपनी बाग में रविवार सुबह 7 बजे निशुल्क विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। पद्मश्री से सम्मानित योग गुरु स्वामी भारत भूषण के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 500 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प लिया।