चंदौसी: चंदौसी में आगामी मोहर्रम को लेकर चंदौसी क्षेत्राधिकारी विवेक चावला की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई
चंदौसी में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी विवेक जावला की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक बुधवार शाम 5:00 के करीब आयोजित हुई। बैठक में ताजियादारों, मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों और नगर के जिम्मेदार नागरिकों ने हिस्सा लिया।