चरखारी: चरखारी में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर मनाया गया योग दिवस, 300 लोगों ने किया योगाभ्यास
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोवर्धन्नाथ मेला परिसर में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ के तहत वृद्धावस्था में भी शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहने पर जोर दिया गया। योग शिक्षक उमेश त्रिपाठी ने तीन सौ से अधिक लोगों को योगाभ्यास कराया।