अनूपपुर: 51 में से 42 जर्जर शासकीय भवन अब भी खड़े, बारिश में बड़े हादसे का खतरा बढ़ा; अनुमति के बाद भी कार्रवाई अधूरी
जिले के नगरीय निकायों में चिन्हित 51 जर्जर शासकीय भवनों में से अब तक केवल 9 भवनों का ही डिस्मेंटल किया गया है, जबकि 42 भवन अब भी खतरा बने हुए हैं। इनमें सबसे अधिक 19 भवन अनूपपुर, 13 अमरकंटक, 5 बिजुरी तथा 2-2 भवन जैतहरी, पसान और बरगवां (अमलाई) में हैं। लगातार बारिश के बीच इन भवनों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में कोतमा में जर्जर भवन का हिस्सा गिरने की