ललितपुर: शहर के मोहल्ला तालाब पुरा स्थित सीता पाठ के पास बेटे और भतीजे ने पिता के साथ बेरहमी से की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
ललितपुर शहर के मोहल्ला तालाब पुरा स्थित सीता पाठ के पास किसी बात के विवाद को लेकर बेटे एवं भतीजे ने बाप के साथ जमकर मारपीट कर दी। उक्त घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो सोमवार दोपहर करीबन 2:00 बजे से तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।