धमतरी: परसतराई में नवविवाहित के आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, मायके पक्ष ने लगाया आरोप- मारकर फांसी में लटकाया गया
बता दे की 9 मई को अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम परसतराई निवासी कोमेश्वरी साहू का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। वहीं अब इस मामले में मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने का आरोप लगाया है।