पन्ना जिले के सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज दिन गुरुवार दिनांक 27 नवम्बर को शाम करीब 5 बजे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को एक मांग पत्र सौंपा है। इसमें मुख्य रूप से जिला अस्पताल, स्वास्थ्य समुदायों, छात्रावासों और नगरपालिकाओं के सफाई कर्मियों को कलेक्टर दर (कलेक्टर रेट) पर वेतन दिए जाने की मांग की गई है।