गंगापुर: गंगापुर सिटी से बड़ी खबर: थली गांव में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक गंभीर घायल, सीने में लगी गोली आर-पार, जयपुर रैफर
गंगापुर सिटी क्षेत्र में एक बार फिर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थली गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। गोली युवक के सीने में लगते हुए आर-पार निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल जिला अस्पताल गंगापुर सिटी पहुंचाया, जहां प