सासाराम: सासाराम के करवंदिया के समीप नर्तकी हत्या मामले का रोहतास एसपी ने किया खुलासा, मृतक के पति ने की थी हत्या
सासाराम नगर थाने में रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बुधवार करीब 4:00 बजे प्रेसवार्ता कर करवंदिया के पास नर्तकी की हुई हत्या मामले का खुलासा किया है। रोहतास एसपी ने बताया कि मृतक आरती के पति आदित्य कुमार सिंह ने ही अपने साथी के साथ मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद रोहतास पुलिस के दबिश के कारण आदित्य कुमार सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।