सासाराम: डीआरडीए सभागार में PMEGP, PMFME एवं विश्वकर्मा योजना के सैकड़ों लाभुकों को ऋण का किया गया वितरण
सासाराम के डीआरडीए सभागार में बुधवार करीब 12 बजे उद्योग विभाग के द्वारा कैंप लगाकर लाभुकों को ऋण वितरण किया गया। रोहतास के DDC चंद्रशेखर प्रसाद के द्वारा PMEGP, PMFME एवं विश्वकर्म योजना के सैकड़ो लाभुकों को ऋण वितरण किया गया। बिहार सरकार द्वारा उद्योग विभाग के माध्यम से जिले में लोगों को रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराई जा रही है।