सासाराम: सासाराम के भारतीगंज चौक से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
सासाराम के भारती गंज चौक से मंगलवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी गुरुवार करीब 10:00 बजे सासाराम नगर थाने की पुलिस ने दी है गिरफ्तार शराब धंधेबाज के पास से पुलिस ने 11.5 लीटर विदेशी शराब सहित एक अपाची मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है। गिरफ्तार धंधेबाजो को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।