मदनपुर: मदनपुर में हाइवा पलटा, बिजली का पोल टूटा; विभाग की तत्परता से आपूर्ति बहाल हुई
मदनपुर पड़ाव के समीप रविवार को सुबह बाईपास निर्माण कार्य में लगे एक हाइवा के अचानक पलट जाने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त पोल एवं लाइन की मरम्मत शुरू कर दी।