वैशाली जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वैशाली जिला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थानों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में राघोपुर थाना क्षेत्र के मीरमपुर निवासी मुकेश राय (पिता- पुरुषोत्तम राय) के घर पर अवैध गांजा की खरीद-फरोख्त की गुप्त सूचना प्राप्त हुई।