भानपुरा MIT कंप्यूटर सेंटर के 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर एवं टैबलेट वितरण किया गया, जिससे छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ तथा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी उपस्थित रहे।