बागपत: कस्बा टटीरी स्थित पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दिल्ली पुलिस के सिपाही को मारी टक्कर
Baghpat, Bagpat | Aug 11, 2025 थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के पुठड़ गांव निवासी मुकेश यादव दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद कार्यरत है। उनकी लाल किला पर ड्यूटी चल रही है। सोमवार की सुबह करीब साढे चार बजे घर से ड्यूटी जा रहे थे। करीब पांच जब वह कस्बा टटीरी स्थित पेट्रोप पंप के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।