बागपत: अर्जुनपुरम मोहल्ला, बागपत में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की नगदी और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए
Baghpat, Bagpat | Aug 11, 2025 बागपत शहर के अर्जुनपुरम मोहल्ला बागपत निवासी प्रदीप राधव के मुताबिक वह मकान का ताला लगाकर अपने परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर घुमने गए हुए थे। सोमवार की सुबह करीब छह बजे पड़ोसियों ने फोन कर मकान का ताला टूटने की उन्हें जानकारी दी। उन्होंने अपने साथी और कोतवाली बागपत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घाटनास्थल का मौका मुआयना किया।