मुज़फ्फरनगर: मोहर्रम से पहले मुजफ्फरनगर में नया विवाद, शिव मंदिर को ढकने पर गरमाई सियासत, हिंदू नेताओं ने हटाए मंदिर पर लगे पर्दे
मोहर्रम से पहले शिव चौक स्थित शिव मंदिर पर पर्दा लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर शिवसेना और संयुक्त हिंदू मोर्चा के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मंदिर पर लगाया गया पर्दा हटाकर पुलिस चौकी में रख दिया। नेताओं ने इसे नई परंपरा शुरू करने का प्रयास बताते हुए विरोध जताया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हिंदू नेता को हिरासत में लिया है।