बेलदौर: रॉकी बासा में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट और घर तोड़ने का आरोप, बेलदौर थाने में शिकायत दर्ज
बेलदौर थाना क्षेत्र के रॉकी बासा में पूर्व की रंजिश को लेकर गाली गलौज करने, मारपीट करने और घर को तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़ित गौतम कुमार ने सोमवार की शाम पांच बजे बेलदौर थाना में आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष के कई लोग देशी कट्टा, लोहे का रॉड, लाठी और डंडे लेकर आया। दरवाजे पर घुसकर घर का