भोरे: भोरे में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का त्योहार, आकर्षण का केंद्र बना बसदेवा में प्रेम मंदिर के तर्ज पर बना पंडाल
भोरे प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बुधवार को बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न जगहों पर पंडाल बनाकर सरस्वती जी की प्रतिमाओं की लोगों ने पूजा की। इस दौरान भोरे प्रखंड व पंचायत अंतर्गत बसदेवा गांव में मथुरा के प्रेम मंदिर के तर्ज पर बना पंडाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इस पंडाल को देखने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे है।