भोरे: रामनगर में हो रहे महायज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा में लाखों संख्या में उमड़ा जनसैलाब,विधि व्यवस्था में पुलिस रही मुस्तैद
भोरे प्रखंड के रामनगर स्थित प्राचीन राम जानकी मठ में श्री अति रुद्र महायज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा में लाखों की संख्या में लोगों का जन सैलाब उमड़ पाड़ा। कलश यात्रा में 11000 कन्याएं शामिल हुई। वहीं हाथी,घोड़ा,गाजा बाजा के साथ यज्ञ स्थल से लखराव के प्राचीन शिव मंदिर पोखरा से जल भराव हेतु कलश यात्रा प्रारंभ हुई। इस यज्ञ में हथुआ महाराज परिवार संग शामिल हुए।