उदवंत नगर: बेलाउर पंचायत के चकरदह के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत
आरा-सहार मार्ग पर उदवंतनगर के बेलाउर-चकरदह के पास ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर। ऑटो पर सवार बनकट गांव के दिलीप मुसहर की मौत हो गई है। ग्रामीण रोड जाम कर प्रदर्शन करने लगे। बालू ट्रकों के नोइंट्री के बाद भी बड़ी संख्या में हो रहे तेज रफ्तार ट्रकों के परिचालन से ग्रामीण आक्रोशित हैं। पुलिस पहुंच घटना की जानकारी लिया। 22 अप्रैल मंगलवार 2 बजे के करीब घटना हुआ।