हनुमानगढ़: जिले में एमएसपी पर गेहूं खरीद का राज्य सरकार ने बढ़ाया लक्ष्य, निरस्त स्लॉट भी किए बहाल, किसान शनिवार को करेंगे आंदोलन
हनुमानगढ़ जिले में राज्य सरकार ने शुक्रवार देर शाम को किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार ने जिले में गेहूं खरीद के लक्ष्य में वृद्धि करते हुए निरस्त हुए खरीद स्लॉट भी दोबारा सक्रिय कर दिए हैं, इसके बाद भी जिला मुख्यालय पर शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।