बेलहर: CHC बेलहर में आशा संघ की बैठक का हुआ आयोजन, 10 फरवरी को प्रदर्शन और 16 फरवरी को सांकेतिक हड़ताल में भाग लेने की अपील की
Belhar, Banka | Feb 8, 2024 बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आज बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ की प्रखंड इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनिता कुमारी ने की। बैठक में बांका से आई जिला मंत्री कुसुमवाला सिन्हा ने आशा कार्यकर्ताओं से 10 फरवरी को बांका डीएम के समक्ष प्रदर्शन और 16 फरवरी को पूरे जिले में सांकेतिक हड़ताल में भाग लेने की अपील की।